ईराक़ में दाइश आतंकवादियों नें 1700 ईराक़ी छात्रों की हत्या कर दी है। इरना की रिपोर्ट के अनुसार दाइश आतंकवादियों नें आज एक बयान में ऐलान किया है कि उसनें तिकरीत में स्थित सबाकीर के फ़ौजी अड्डे के कैडेट कालेज के 1700 छात्रों को मार डाला है। दाइश आतंकवादियों नें इस बयान के साथ ही ऐसे फ़ोटो भी प्रकाशित किये हैं जिनमें दाइश के 5 आतंकवादियों को उन छात्रों पर फ़ायरिंग करते हुए दिखाया गया है। एक और रिपोर्ट के अनुसार ईराक़ी कुर्दिस्तान की फ़ोर्सेज़ नें ऐलान किया है कि मूसल के पतन के बाद फ़ौजियों नें सीरिया की सीमा से जुड़े हुए एक हाईवे का कंट्रोल सम्भाल लिया है।
16 जून 2014 - 08:10
समाचार कोड: 616441
ईराक़ में दाइश आतंकवादियों नें 1700 ईराक़ी छात्रों की हत्या कर दी है। इरना की रिपोर्ट के अनुसार दाइश आतंकवादियों नें आज एक बयान में ऐलान किया है कि उसनें तिकरीत में स्थित सबाकीर के फ़ौजी अड्डे के कैडेट कालेज के 1700 छात्रों को मार डाला है।